सहरसा, अजय कुमार: सिमरी बख़्तियारपुर अनुमंडल मुख्यालय के उच्च विद्यालय मैदान में हम (सेक्युलर) द्वारा जन समागम सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में यदि उनकी पार्टी के 20 विधायक जीत कर आते हैं तो हम अपने पिछले दलित समाज के लोगों का और भी उत्थान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं बिहार की नीतिश सरकार ने अच्छा कार्य किया है। मुझे कम समय के लिए ही मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवधि में हमने अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का वह दूध है, जो पी लेगा वह शेर की तरह दहाड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आज भी पिछले एवं दलित समाज के बीच शिक्षा का प्रतिशत बहुत कम है। अंत: आज की जरूरत है कि इस समाज के बीच शिक्षा के प्रति जागरुकता के साथ सुविधाएं दिया जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों को कम से कम 5 डिसमिल जमीन दिया जाए। उन्हें सुविधा युक्त आवास योजना का लाभ मिले। हम यह नहीं चाहते हैं कि हमारे गरीब लोग माता-पिता, बहू – बेटी आदि एक ही घर में जानवरों की तरह रहे। हम चाहते हैं कि दो कोठरी का बड़ा घर हो, मवेशी पालन के लिए गौशाला हों, शौचालय हो। ताकि गरीब लोगों के जीवन का स्तर में सुधार हो सके। जन समागम को संबोधित करते हुए विकास राज उर्फ सुनील यादव ने कहा कि एनडीए सरकार ने शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। लेकिन स्थानीय विधायक की कार्यशैली से इस क्षेत्र में सरकार की योजनाएं सरजमीं पर नहीं उतर पाई है।
इन्हीं विकास की धारा को सिमरी बख्तियारपुर में उतारने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य की योजनाएं धरातल पर उतर सके। वही कार्यक्रम में गायक प्रमोद प्रेमी यादव, दीपक त्रिपाठी, अनन्या सिंह, अनामिका त्रिपाठी आदि ने एक से बढ़कर एक गायिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस जन समागम कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन हम पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन ऋषि देव ने किया। मौके पर हम पार्टी के युवा प्रदेश प्रवक्ता श्याम सुंदर, युवा प्रदेश अध्यक्ष मो. सलाहउद्दीन, शुवेंदु सुमन, रणवीर राज, गौरव राज, ब्रह्मदेव यादव, दिनेश यादव, मुकेश यादव, बबलू यादव, रमन कुमार रंजन, दिनेश सादा, गौरव राज, नारायण साह, राकेश रौशन, ठाकुर अमरनाथ सिंह, अनील यादव, सोनेलाल यादव, राजकिशोर यादव, विष्णुदेव यादव, अनिल सादा, कमलेश्वर प्रसाद, दिनेश कुमार, बालकृष्ण, सीताराम, रोहित यादव, मंजू सरहा सहित अन्य लोग मौजूद थे।



