कामलाकुंड अगलगी: पांच परिवार बेघर, सुनीता कुमारी ने पहुंचकर दी राहत सहायता

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेलि पंचायत अंतर्गत कामलाकुंड गांव में शनिवार देर रात भीषण अगलगी में पांच परिवारों के आधा दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आकर गिरीश यादव, विजय यादव, प्रमोद यादव, पंचलाल यादव और ब्राह्मदेव यादव का घर और घर में रखा लाखों का सामान पूरी तरह जल गया। हादसे के वक्त सभी लोग सो रहे थे, तभी अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही रुपौली विधायक शंकर सिंह की जिला परिषद पत्नी सुनीता कुमारी उर्फ प्रतिमा सिंह मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवारों को पहनने के कपड़े, सूखा राशन व नकद आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे उनके साथ हैं और आगे भी मदद करती रहेंगी। वहीं, स्थानीय सरपंच मुन्ना यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी घटनास्थल पहुंचकर पीड़ितों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से राहत कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *