PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली प्रखंड के तेलडीहा गांव की एक महिला की मौत समुचित इलाज के अभाव में हो जाने से हो गई है, जिससे गांव में शोक व्याप्त हो गया है । उसके पति की भी मौत कुछ वर्श पूर्व इसी तरह से हो गई थी । इस संबंध में मृतक महिला के देवर पलटू शर्मा ने बताया कि उसकी भाभी अनिता देवी, पति स्व लालटू शर्मा पिछले एक साल से पेट की समस्या से जूझ रही थी । जगह-जगह अपनी क्षमता के अनुसार इलाज करवायी, परंतु उसे राहत के बदले रोग बढता ही चला गया ।
उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि किसी बडे अस्पताल में इलाज करवा सके । अंत में रविवार को उसकी मौत हो गई । उसकी चार संतानों के सामने पेट पालने की समस्या हो गई है । शादी लायक बेटी की कैसे शादी होगी, कौन सहारा बनेगा, कैसे छोटे-छोटे बच्चों का पेट भरेगा, यक्ष-प्रश्न बना हुआ है । उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस परिवार को राहत दे, ताकि इनके परिवार का पेट भर सके ।



