ARARIA NEWS : फारबिसगंज में नम आंखों से हुई मां दुर्गा के प्रतिमा का विसर्जन

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के पूजा आराधना के बाद विजय दशमी के दिन गुरुवार को फारबिसगंज शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गाजे बाजे के साथ भजनों की अमृत वर्षा करते हुये विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा श्रद्धा पूर्वक विसर्जन जुलुस निकाल कर मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी l प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल तथा दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। शहर के सुभाष चौक स्थित सीताधार जल में विसर्जन स्थल पर प्रशासन द्वारा प्रतिमाओं के विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। प्रतिमा विसर्जन को देखने के लिए गुरुवार को यहां बड़ी संख्या में महिला, बच्चे, पुरूष श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुभाष चौक स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल पर काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

इसके अलावा आसपास के नहरों तथा तालाबों में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया विसर्जन जुलुस में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया. भजनों की अमृत वर्षा व गाजे बाजे के साथ निकाले गये विसर्जन जुलुस में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा दुर्गा मां के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा.मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन का जुलुस शहर के सदर रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, स्टेशन चौक, पटेल चौक, राम मनोहर लोहिया पथ पुरानी बस स्टैंड रोड, हॉस्पिटल रोड, सुभाष चौक सहित विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर शहर के सुभाष चौक सरयू मिश्र मुख्य बस पड़ाव के समीप अवस्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल ऐतिहासिक सीताधार में प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया l

प्रतिमा विसर्जन स्थल सीताधार में मुख्य रूप से फारबिसगंज एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, डीएसपी मुकेश कुमार साहा, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी , कार्यपालक पदाधिकारी, विधायक मंचन केसरी, नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, नप सशक्त स्थायी समिति सदस्य गणेश प्रसाद गुप्ता, दुर्गा पूजा महासमिति अध्यक्ष मूलचंद गोलछा, राकेश रौशन, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जयसवाल, जागरण कल्याण भारती के संजय कुमार, वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी, रमेश सिंह, पवन मिश्रा, नगर पार्षद सैय्यद आबिद हुसैन उर्फ गुड्डू अली, नगर पार्षद उमा शंकर उर्फ बुलबुल यादव, धीरज पासवान, वीरेंद्र प्रसाद उर्फ़ मिंटू, संदीप कुमार, रीता देवी, डॉ इलियास मंसूर, ईरशाद सिद्दीकी, कुद्दुश अंसारी,दिलीप पासवान, हेमंत कुमार उर्फ संजय रजक,आयुष अग्रवाल, अविनाश कन्नोजिया अंशु, आयुष कुमार, नप कर्मी चन्द्रनाथन चन्दन,आर्यन राय, सहित अन्य मौजूद रहे l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon