PURNIA NEWS : धूमधाम से मनायी गयी बापू एवं लालबहादूर शास्त्री की जयंती

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह ; पूरे प्रखंड में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादूर शास्त्री की बडे धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया । सभी ने उनके चित्र पर फूलमाला चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इसी के तहत टीकापट्टी स्थित गांधी सदन में महात्मा गांधी एवं स्व लालबहादूर शास्त्री की जयंती बडे धूमधाम से मनाया गया ।

इस अवसर पर मुखिया शांति देवी, शिक्षाविद दिनेश कुमार मंडल, जैनेंद्र कुमार, मोहीचंद केशरी, राजेंद्र मंडल, अशोक मंडल, अनिल प्रसून, आनंदी मंडल, ज्ञानी रजक, सामाजिक कार्यकत्र्ता असीम कुमार, सुनील कुमार सुमन, संतोष कुमार सोनु, कालेश्वर मंडल सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *