PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली प्रखंड में बाढ एवं जल-जमाव से नारकीय जीवन जीने के बाद भी, दुर्गा मां के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था भारी पडी है तथा यहां बडे ही धूमधाम से विजयादशमी का त्यौहार मनाया गया । इस दौरान जितने भी श्रद्धालु नवरात्र करते थे, सभी ने नदी में कलश विसर्जन किया तथा जहां भी मां दुर्गा की प्रतिमा बैठाई जाती है, वहां-वहां उन्हें जल को अर्पित किया गया । सभी श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से क्षेत्र की समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना की ।यह बता दें कि अभी भी क्षेत्र में बाढ का प्रकोप जारी है, क्षेत्र में जलजमाव एवं नदियों का पानी फैला हुआ है । बावजूद लोगों में मां दुर्गा के प्रति आस्था में कोई कमी नहीं आयी है । इस उपलक्ष्य में जगह-जगह देवी जागरण का भी आयोजन किया गया । इसी के तहत पकडिया, श्रीमाता में लगनेवाले विशाल मेला के अवसर पर हुए देवी जागरण एवं कलामंच का उदघाटन विधायक शंकर सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया । चहुंओर मां की अराधना में श्रद्धालु डुबकी लगाते नजर आए । Post navigationPURNIA NEWS : धूमधाम से मनायी गयी बापू एवं लालबहादूर शास्त्री की जयंती PURNIA NEWS : लाइव बेवकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने किया सरकार भवन का उदघाटन