भवानीपुर में जन सुराज का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

पूर्णिया, आनंद यादुका: आगामी 4 अक्टूबर को भवानीपुर में जन सुराज का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को भवानीपुर अग्रसेन भवन में जन सुराज कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता रुपौली विधानसभा के संभावित प्रत्याशी आमोद मंडल ने की। इस मौके पर बड़ी भन्सार स्टेट के नैयर आलम, कुमार नरेंद्र, धमदाहा अनुमंडल अध्यक्ष सदन भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में सम्मेलन की तैयारी और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।

आमोद मंडल ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों से मिलकर प्रशांत किशोर के विजन और “जनता का सुंदर राज यानी जन सुराज” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *