PURNIA NEWS,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित अग्रसेन भवन में जन सुराज का रुपौली विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, जिला प्रवक्ता गणेश ठाकुर, पर्यवेक्षक रणधीर कुमार रमण उर्फ शम्भू मंडल, जिला कार्यालय प्रभारी अमरनाथ उपाध्याय, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, अन्नू सिंह, कुमार नरेंद्र, आमोद मंडल, रवि रौशन,सिकन्दर सिंह, बड़ी भन्सार स्टेट मो० नैयर आलम, इंजीनियर राहुल कुमार मौजूद रहे । कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मौजूद सैकड़ो लोगों को संबोधित करते हुए बरिष्ट जन सुराज नेता आमोद मंडल ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि यह रुपौली विधानसभा का दुर्भाग्य है कि पिछले 25 बर्षो से यहां सिर्फ पति -पत्नी का राज चल रहा है । उन्होंने कहा कि यदि रुपौली विधानसभा के जनता ने उन्हें सेवा का मौका दिया तो वह रुपौली विधानसभा से घूसखोरी और भ्रष्टाचार की जड़ से मिटा देंगे ।

वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए जन सुराज नेता कुमार नरेंद्र ने कहा कि रुपौली विधानसभा का दुर्भाग्य है कि यहां थाना, अंचल कार्यालय , प्रखंड कार्यालय यहां तक कि सरकारी अस्पताल तक मे भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा घूसखोरी किया जा रहा है और यहां के जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं । कुमार नरेंद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आनेवाले समय मे यदि यहां से जनसुराज को मौका मिला तो इन सभी समस्याओं को दूर करते हुए रुपौली में जनता का सुंदर राज कायम किया जायेगा । वहीं अयोजिय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जन सुराज जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव ने कहा कि आपलोग जन सुराज के मेनिफेस्टो को लोगों तक पहुंचाने का काम करें और हमारे नेता प्रशांत किशोर के विजन को उन्हें समझाने का काम करें । उन्होंने कहा कि इस बार जनता भी समझ चुकी है कि आनेवाले समय मर बिहार में जनता का सुंदर राज मतलब जन सुराज के आने पर ही बिहार और बिहार वासियों के भविष्य सुरक्षित हो सकेगा । कार्यक्रम के दौरान अनुमंडल अध्यक्ष सदन भगत, रुपौली प्रखंड अध्यक्ष सजल कुमार, विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन एवं चंदन कुमार, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष किरण देवी, संगीता देवी सहित हजारों लोग मौजूद थे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *