पूर्णिया, आनंद यादुका: एक ओर प्रशासन शराब और उसके धंधेबाजों पर नकेल कसने के सख्त दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भवानीपुर थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर नगर पंचायत वार्ड 16 स्थित सुदामानगर में दिन-रात देशी और विदेशी शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।स्थानीय लोगों के बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो उत्पाद विभाग और न ही भवानीपुर पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है। दिन के उजाले में खुलेआम जहरीली देशी शराब बनाकर बेची जा रही है, लेकिन कार्रवाई शून्य है। इससे वार्ड के लोगों में गहरा आक्रोश है। सूर्य ढलने के साथ ही सुदामानगर में शराबियों की भीड़ लग जाती है और माहौल मेला जैसा हो जाता है।थाना से इतनी नजदीकी पर भी पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि इसी इलाके में अवैध शराब विवाद में पूरण ऋषि की हत्या तक हो चुकी है। इसके बावजूद न प्रशासन हरकत में है न पुलिस। हालांकि धमदाहा अंचल पुलिस निरीक्षक कौशल कुमार ने कहा है कि भवानीपुर थानाध्यक्ष को सुदामानगर में सघन छापेमारी का आदेश दिया जाएगा और शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post navigationधमदाहा में महिला की गोली मारकर हत्या, गांव में फैली सनसनी — जमीनी विवाद में हत्या की आशंका PURNIA NEWS : चंपानगर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार