SAHARSA NEWS : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बन रही मिसाल

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लगातार जिले की महिलाओं तक पहुँच रहा है।इसी क्रम में आज सोमवार को विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया ।कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की 21 लाख लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में रोजगार हेतु 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 2100 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया।इससे पूर्व 26 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 75 लाख महिलाओं के खातों में 7500 करोड़ रुपये, तथा 03 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा 25 लाख महिलाओं के खातों में 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया गया था । इस प्रकार अब तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं के खातों में कुल 12,100 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जा चुकी है ।आज के कार्यक्रम के अंतर्गत सहरसा जिले की 41769 महिलाओं के खातों में यह राशि हस्तांतरित की गई । इससे पूर्व जिले की 1,55,007 महिलाओं को 26 सितम्बर को तथा 65,000 महिलाओं को 3 अक्टूबर को राशि प्राप्त हुई थी।

आज के अंतरण के साथ सहरसा जिले की कुल 261776 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है।जिला स्तरीय आयोजन में जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार,उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला,डीपीएम जीविका श्लोक कुमार सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे । इस अवसर पर 300 से अधिक जीविका दीदियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया ।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रारंभिक रूप से प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में ₹10,000 की राशि दी जा रही है। आगे चलकर रोजगार शुरू करने और आकलन उपरांत ₹2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी । इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है ।जिले के सभी 09 प्रखंड मुख्यालय, 29 संकुल संघों और 1600 से अधिक ग्राम संगठनों में भी यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ हजारों महिलाएँ डिजिटल माध्यमों से जुड़ीं । अनुमानतः पूरे जिले की 1,82,049 से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की ।यह योजना न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाएगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon