भुठहा के. नगर, पूर्णिया से रिपोर्ट — बिहार के सरकारी स्कूलों की बदहाल तस्वीर

पूर्णिया: भुठहा के. नगर प्रखंड, पूर्णिया का एक सरकारी स्कूल आज बिहार की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई बयां कर रहा है। जब आप यहां कदम रखेंगे तो यह समझने में देर नहीं लगेगी कि सरकारी दावे सिर्फ़ कागज़ों तक सीमित हैं।

विद्यालय चारों ओर से खुला है — न गेट, न घेराबंदी। कोई भी बिना रोक-टोक स्कूल परिसर में प्रवेश कर सकता है। सुरक्षा और अनुशासन दोनों की स्थिति चिंताजनक है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के नाम पर एक बीघा जमीन आवंटित की गई है, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। “कई बार लिखित रूप में शिकायत और अनुरोध भेजा गया, पर टेंडर पास ही नहीं हुआ,” प्रधानाध्यापक ने बताया।

विद्यालय में कक्षा आठ तक की पढ़ाई होती है, लेसबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कई छात्रों को राज्य के मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं पता। यह दृश्य न केवल शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठाता है, बल्कि सरकारी उदासीनता की पोल भी खोलता है। किन शिक्षकों की भारी कमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *