PURNIA NEWS,विमल किशोर : कनकई नदी में पानी घटने के साथ कटाव तेज हो चुका है। रंगरैया लालटोली पंचायत में स्थित लाल टोली पुल का अप्रोच दूसरी बार ध्वस्त हो चुका है। पुल का एप्रोच धुस्त होने के साथ है आवागमन बंद होने से कई गांव का आवागमन प्रखंड मुख्यालय से टूट चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि 2017 में यह पुल बना था उसी समय ग्रामीणों ने कहा था कि कनकई नदी एवं दास नदी की धारा पुल से कुछ दूरी पर एक जगह मिल गई है जिसके कारण पुल का कुछ पाया बढ़कर पुल बड़ा बना दे जिससे कटाव नहीं होगा लेकिन अधिकारियों द्वारा नहीं सुनने के कारण प्रत्येक वर्ष पुल का एप्रोच धवस्त हो रहा है।

जिससे कई गांव के हजारों की आबादी का आवागमन बंद हो जाता है। पिछले वर्ष आई बाढ में फूल का पूर्वी हिस्सा सहित कुछ दूर सड़क ध्वस्त हो गया था। जिससे बहुत मेहनत के बाद आम लोगों को आवागमन के लिए चालू किया जा सका था। इस वर्ष भी कनकई नदी सहित अन्य नदियों में बाढ़ का पानी आ गया था। बाढ का पानी घटने के साथ ही कटाव शुरू होते ही पुल का पूर्वी हिस्सा कट कर नदी में विलन विलीन हो गया। जिसके कारण लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। ग्रामीण सरकार से आवागमन बहाल करने की मांग। मांग करने वालों में रफीक, सलाम ,मुजफ्फर,नौशाद,नूर सलाम ,ऐयाज, नॉरेज, गुलरेज, अब्दुल वाहिद ,मोहम्मद सलीम, दिलबर, मोहम्मद नौशाद आलम, हजलुर रहमान, हरमुज, जाहिद मोहम्मद अब्दुल कलाम सहित अन्य शामिल है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *