Bihar Election 2025 : महागठबंधन को लेकर पप्पू यादव का बड़ा बयान — कहा, “डिप्टी सीएम दलित भी बन सकते हैं, मुसलमान भी”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख पप्पू यादव ने महागठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सभी दलों और नेताओं का सम्मान करते हैं, और यही वजह है कि गठबंधन में सबकी आवाज़ को जगह मिलती है। बिहार की सियासत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि महागठबंधन को जीत मिलती है, तो डिप्टी सीएम किसी एक वर्ग या व्यक्ति तक सीमित नहीं रहेंगे — “डिप्टी सीएम दलित भी हो सकते हैं, मुसलमान भी, और ऊंची जाति के नेता भी।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या जीत की स्थिति में मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, तो उन्होंने स्पष्ट कहा — “मुकेश सहनी के डिप्टी सीएम बनने का कोई मुद्दा ही नहीं है। सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन पद को लेकर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है।”

राजनीतिक हलकों में पप्पू यादव के इस बयान को महागठबंधन के भीतर संतुलन और समावेशी राजनीति का संकेत माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में अब राजनीति जाति या चेहरे से नहीं, बल्कि विकास और जनहित के मुद्दों पर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *