मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा में किया जनता से मुलाकात, कहा – आपका प्यार और विश्वास मेरी पूंजी

पूर्णिया: बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र धमदाहा का भ्रमण किया और जनता से आत्मीय मुलाकात कर उनके सुख-दुख में शामिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और यही उन्हें दिन-रात क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। मंत्री लेशी सिंह ने लोगों से बातचीत के दौरान स्थानीय समस्याओं को भी जाना और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके कार्यों का मूल उद्देश्य क्षेत्रवासियों की भलाई और उनकी जीवन-शर्तों में सुधार करना है। उन्होंने जनता से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि मिलकर ही क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *