नामांकन प्रक्रिया को त्रुटिरहित बनाने के लिए अररिया में प्रशिक्षण सह बैठक हुआ आयोजित

अररिय, प्रिंस(अन्ना राय): बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को देखते हुए, अररिया जिले के सभी 06 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित परमान सभागार में नामांकन प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया।
इस प्रशिक्षण सह बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया को सुचारू, निष्ठापूर्ण और त्रुटिरहित बनाना था।
प्रशिक्षण देने वाले पदाधिकारी प्रशिक्षण संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा दिया गया, जिनमें शामिल थे:

विधानसभा क्षेत्र | निर्वाची पदाधिकारी | पदनाम

50-जोकीहाट -अनिल कुमार झा | अपर समाहर्त्ता, अररिया
51-सिकटी – रोजी कुमारी | उप विकास आयुक्त, अररिया
46-नरपतगंज – अमित कुमार | भूमि सुधार उपसमाहर्ता, फारबिसगंज
47-रानीगंज (अ०जा०) – एस० प्रतीक | भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, अररिया
48-फारबिसगंज – रंजीत कुमार रंजन | अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज
49-अररिया- रवि प्रकाश | अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया |

नामांकन तैयारियों की हुई समीक्षा

प्रशिक्षण के दौरान, संबंधित निर्वाची पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नामनिर्देशन की तैयारी, आवश्यक दस्तावेजों की जांच व्यवस्था, तथा प्रतिनियुक्त कर्मियों की नियुक्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। नामांकन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें नामांकन संबंधी सूचना (हिन्दी एवं अंग्रेजी में) का प्रकाशन, सूचना पट्ट पर उसे प्रकाशित करना, नामांकन प्रपत्रों की जांच एवं तैयारी, आयोग से प्राप्त तिथि/समयानुसार नामांकन प्राप्त करना और उनका निष्पादन करना शामिल था। इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन नामांकन से सम्बंधित प्रतिवेदन तैयार कर आयोग को भेजने, नामांकन संबंधी सभी प्रपत्रों में निस्तारण की प्रक्रिया, और अभ्यर्थी से प्राप्त नामांकन प्रपत्र/शपथ-पत्र को बैवसाईट पर अपलोड करने की प्रक्रिया पर भी गहन चर्चा की गई। यह भी सुनिश्चित किया गया कि नामांकन के संबंध में विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी सभी अभ्यर्थी एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई जाए। सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे निर्वाचन कार्य से जुड़े अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें, ताकि नामनिर्देशन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *