बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अररिया में EVM और VVPAT का प्रथम रैंडमाइजेशन हुआ संपन्न

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत अररिया जिले में सोमवार को मतदान में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) का ‘प्रथम रैंडमाइजेशन’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, अररिया द्वारा यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल EVM Management System – EMS 2.0 के माध्यम से पूरी की गई। प्रथम रैंडमाइजेशन का उद्देश्य प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) में सही पाए गए EVM और VVPAT को जिले की सभी छह विधानसभा सीटों— 46-नरपतगंज, 47-रानीगंज (अ०जा०), 48-फारबिसगंज, 49-अररिया, 50-जोकीहाट और 51-सिकटी— को यादृच्छिक रूप से आवंटित करना था।

यह प्रक्रिया दोपहर 3 बजे एन०आई०सी०, अररिया समाहरणालय में हुई, जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित दलों में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्क्ससिस्ट), इण्डियन नेशनल काँग्रेस पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) और राष्ट्रीय जनता दल के प्रतिनिधि शामिल थे। रैंडमाइजेशन पूर्ण होने के उपरांत, विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित EVM और VVPAT की हस्ताक्षरित सूची जिला निर्वाचन पदाधिकारी, संबंधित विधानसभाओं के निर्वाची पदाधिकारी और उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षरित की गई। इस सूची की प्रतियाँ सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय कार्यालयों को उपलब्ध करा दी गई हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस सूची के अनुसार EVM और VVPAT को आगामी चुनाव में उपयोग हेतु संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पदाधिकारियों को भौतिक रूप से उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद, इन्हें मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित स्ट्रॉन्ग रूम में भंडारित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद, प्रथम रैंडमाइजेशन में चयनित EVM एवं VVPAT की सूची उन्हें भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर