पटना: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 9 महिला उम्मीदवार शामिल हैं और कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काटे गए हैं। प्रमुख बदलावों में सात बार के विधायक नंद किशोर यादव का टिकट काटना, मंत्री मोतीलाल प्रसाद और औराई से रामसूरत राय का टिकट कटना शामिल है। पटना साहिब से रत्नेश कुशवाहा को टिकट मिला है।
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी गई।
मुख्य उम्मीदवार सूची:
बेतिया – रेणु देवी
रक्सौल – प्रमोद कुमार सिन्हा
पिपरा – श्यामबाबू प्रसाद यादव
मधुबन – राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी – प्रमोद कुमार
ढाका – पवन जायसवाल
रीगा – वैद्यनाथ प्रसाद
बथनाहा (अजा) – अनिल कुमार राम
परिहार – गायत्री देवी
सीतामढ़ी – सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा
खजौली – अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर बचौल
राजनगर (अजा) – सुजीत पासवान
झंझारपुर – नीतीश मिश्रा
छातापुर – नीरज कुमार सिंह बबलू
नरपतगंज – देवंती यादव
फारबिसगंज – विद्या सागर केसरी
सिकटी – विजय कुमार मंडल
किशनगंज – स्वीटी सिंह
बनमनखी (अजा) – कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णिया – विजय कुमार खेमका
कटिहार – तारकिशोर प्रसाद
प्राणपुर – निशा सिंह
कोढ़ा (अजा) – कविता देवी
सहरसा – आलोक रंजन झा
गौरा-बौराम – सुजीत कुमार सिंह
दरभंगा – संजय सरावगी
केवटी – मुरारी मोहन झा
जाले – जिवेश कुमार मिश्रा
औराई – रमा निषाद
कुढ़नी – केदार प्रसाद गुप्ता
बकराज – अरुण कुमार सिंह
साहेबगंज – राजू कुमार सिंह
बैकुण्ठपुर – मिथिलेश तिवारी
सिवान – मंगल पांडेय
दरौंदा – कर्णजीत सिंह
गोरेयाकोठी – देवेश कांत सिंह
तरैया – जनक सिंह
अमनौर – कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर – अवधेश सिंह
लालगंज – संजय कुमार सिंह
पालेपुर (अजा) – लखैद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर – राजेश कुमार सिंह
बछ्वारा – सुरेंद्र मेहता
तेघरा – रजनीश कुमार
बेगूसराय – कुंदन कुमार
भागलपुर – रोहित पांडेय
बांका – राम नारायण मंडल
कटोरिया (ST) – पूरण लाल टुडू
तारापुर – सम्राट चौधरी
मुंगेर – कुमार प्रणय
लखीसराय – विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ – डॉ. सुनील कुमार
दीया – संजीव चौरसिया
बांकीपुर – नितिन नबीन
कुम्हरार – संजय गुप्ता
पटना साहिब – रत्नेश कुशवाहा
दानापुर – रामकृपाल यादव
बिक्रम – सिद्धार्थ सौरव
बड़हरा – राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा – संजय सिंह ‘टाइगर’
तरारी – विशाल प्रशांत
अरवल – मनोज शर्मा
औरंगाबाद – त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ – उपेन्द्र दांगी
गया शहर – डॉ. प्रेम कुमार
वजीरगंज – बीरेंद्र सिंह
हिसुआ – अनिल सिंह
वारसलीगंज – अरुणा देवी
जमुई – श्रेयसी सिंह
इस सूची में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, डॉ. प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार ऋषि, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन को भी शामिल किया गया है।



