लगातार तीसरी बार बोर्ड सदस्य के रूप निर्वाचित हुए मोहन कुमार

सहरसा, अजय कुमार: राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार के द्वारा तीन वर्षों पर बोर्ड सदस्य का चुनाव किया जाता है, जिसमें राष्ट्रीय न्यास द्वारा निबंधित स्वंय सेवी संस्थान उनके मतदाता होते हैं, और चुनाव लड़ते हैं। इस प्रक्रिया में संस्थान कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति, सहरसा (बिहार) राष्ट्रीय न्यास द्वारा निबंधित होने के कारण संस्थान के अध्यक्ष मोहन कुमार विगत 2018 से चुनाव जीत कर बोर्ड सदस्य के रूप में चयनित होते आ रहे हैं, इस वर्ष 2025 में भी मोहन कुमार (अध्यक्ष) को राष्ट्रीय न्यास के बोर्ड सदस्य के रूप चुनाव में तीसरी बार अपार बहुमत से चयनित हुई है। इसके लिए बिहार राज्य के दिव्यांगजनों के बीच काफी खुशी हुई है, अब बिहार राज्य के उक्त श्रेणी के दिव्यांगजनों को राष्ट्रीय न्यास के योजनाओं का लाभ सुगमता पूर्वक प्राप्त हो सकता हैं।

उनके राष्ट्रीय न्यास के बोर्ड सदस्य के रूप में चयन पर संस्थान के उपाध्यक्ष (मनोज पटेल), महासचिव (मुकेश कुमार), सचिव (दिलिप भगत), संयुक्त सचिव (मो० मुस्लिम), कोषाध्यक्ष (दिलिप कुमार साह), शिव शंकर रमाणी कटिहार, सुनील ठाकुर, शिव राम शर्मा, उमेश कुमार, पुनम देवी, शत्रुघ्न साह, जयन्ती कुमारी, डॉ० अबु सालह, उपेन्द्र कुमार साह, कुमार देव, अमित कुमार, शशि कुमार राय, सीता कुमारी, शिवनन्दन केशरी, गौतम कुमार सिंह, सरिता कुमारी, रोशन कुमार चौधरी, शिवशंकर झा सभी ने हार्दिक बधाई जाहिर किया हैं।

राष्ट्रीय न्यास, भारत सरकार के द्वारा बौद्धिक दिव्यांगता, स्वपरायणता, प्रमस्तिष्कघात, बहु निःशक्तता श्रेणी के बच्चों के लिए संचालित दिशा योजना के अन्तर्गत संस्थान द्वारा संचालित कोशी दिशा केन्द्र, सरहसा के 20 लाभार्थियों के बीच माह सितम्बर 2025 का मासिक परिवहन भत्ता की राशि मो0 1000.00 रू0 का चेक संस्थान के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय न्यास के बोर्ड सदस्य (मोहन कुमार) के कर कमलों द्वारा सभी लाभार्थियों के बीच वितरण किया गया। वितरण समारोह में अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य मोहन कुमार के द्वारा सभी लाभार्थियों के अभिभावकों को केन्द्र पर बच्चों को ससमय लेकर आने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि आपके बच्चों का विकास हो सके तथा शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *