पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय में आज प्रति कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) पवन कुमार झा के सम्मान में भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने की। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में सांय 3:30 बजे आरंभ हुआ। प्रो. पवन कुमार झा विश्वविद्यालय के स्थापना काल से ही इसकी प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने डी.एस. कॉलेज, कटिहार के प्रधानाचार्य, बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर तथा पूर्णिया विश्वविद्यालय में डीन ऑफ सोशल साइंस और डीएसडब्ल्यू के रूप में भी अपनी सेवाएँ दीं। पिछले वर्ष वे सात माह तक पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्यरत रहे और अपने कुशल नेतृत्व से विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया।

कार्यक्रम में प्रो. झा के साथ उनकी पत्नी प्रोफेसर चंदना झा (पूर्व प्रधानाचार्या, एमजेएम महिला कॉलेज कटिहार) एवं उनकी बेटी भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी पीजी विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, तथा कई कॉलेजों के शिक्षक मौजूद रहे। कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने प्रो. झा को अंगवस्त्र, गीता और बैग भेंट कर सम्मानित किया और कहा, “प्रो. पवन झा जी ने विश्वविद्यालय के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ और सुखमय जीवन की शुभकामनाएँ देता हूँ। यह विदाई केवल संस्था से है, जीवन से नहीं — अब उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है।”

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. नवनीत कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. प्रणय कुमार गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू, कुलानुशासक, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सी.के. मिश्रा, डॉ. यू.एन. सिंह, डॉ. मनीष, परीक्षा नियंत्रक डॉ. उदय नारायण सिंह और डॉ. संतोष कुमार सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के रिटायर्ड टीचर्स संघ की ओर से डॉ. सी.के. यादव एवं डॉ. शब्बीर अहमद ने भी भाग लेकर प्रो. झा के योगदान को नमन किया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *