भाजपा ने तीसरी बार पूर्णिया सदर से विजय खेमका पर जताया भरोसा, क्षेत्र में जश्न का माहौल

पूर्णिया: पूर्णिया सदर विधानसभा से भाजपा द्वारा लगातार तीसरी बार टिकट मिलने पर विधायक विजय खेमका ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “62-पूर्णिया सदर विधानसभा से पुनः टिकट प्रदान करने के लिए मैं भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। यह मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों का प्रतीक है।”

विजय खेमका ने आगे कहा कि पूर्णिया के विकास के प्रति उनका संकल्प पहले से भी अधिक मजबूत है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से एनडीए गठबंधन पूर्णिया को विकास की नई दिशा देगा और “विकसित पूर्णिया” के सपने को साकार करेगा।

टिकट की घोषणा के बाद विधायक के जनसंपर्क कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बधाई देने वालों का तांता लग गया। पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में आतिशबाजी की और मिठाइयाँ बाँटकर खुशी का इज़हार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *