Bihar Election 2025: चुनावी नामांकन सभा को योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित, अब कोई भी बिहार को लालटेन युग में वापस नहीं ले जा सकता: योगी आदित्यनाथ

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 एनडीए सरकार के शासन में एलईडी दूधिया प्रकाश चारों ओर जगमग कर रहा है। एनडीए शासनकाल में डबल इंजन सरकार द्वारा विकास कार्य द्रुत गति यानी डबल स्पीड से आगे बढ़ा है। एनडीए के आने से डबल इंजन सरकार द्वारा बिहार को विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। अब कोई भी बिहार को लालटेन युग में वापस लेकर नहीं जा सकता क्योंकि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें चुनावी नामांकन सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। गुरुवार को सदर विधायक भाजपा विधायक आलोक रंजन के द्वारा नामांकन किए जाने के बाद पटेल मैदान में आयोजित महती सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां जानकी की पावन धरती पर चुनावी सभा के बहाने ही आने का अवसर प्राप्त हुआ है। जिस प्रकार अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर बना है। ठीक उसी प्रकार माता जानकी की प्रग्टय स्थली सीतामढ़ी पुनौराधाम में भव्य मंदिर बन रहा है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में धरोहर का संरक्षण व विकास कार्य द्रुत गति से चल रहा है। यह मिथिला की पावन भूमि मां जानकी, गौतम बुद्ध, महावीर, चन्द्रगुप्त मौर्य एवं बाबा विद्यापति की पावन भूमि रही है। जहां देश को नेतृत्व प्रदान करने वाले प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश नारायण, कर्पूरी ठाकुर जैसे अनेक महान विभूति हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं राजद के शासनकाल में बिहार के लोग अपनी पहचान छुपाने को मजबूर थे। किसान आत्महत्या करने पर विवश थे। गुंडागर्दी के कारण उद्योगपति एवं आम नागरिक पलायन को नियति मान चुके थे। उपचार की सुविधा नहीं थी। सड़क मार्ग सही नहीं थी लेकिन जब से एनडीए का शासन आया है। तब से बिहार निरंतर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों से एनडीए के चारों प्रत्याशी के समर्थन में आशीर्वाद मांगने आए हैं ताकि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बने। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आलोक रंजन के द्वारा मिथिला पेंटिंग पाल चादर देकर सम्मानित किया गया।

वहीं उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद मनीष जायसवाल, लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव बी,एन सिंह, सोनबरसा प्रत्याशी रत्नेश सादा, महिषी प्रत्याशी गुंजेश्वर शाह एवं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा, जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, रासोलपा प्रदेश महासचिव सीएम झा, हम के जिला अध्यक्ष राम रतन ऋषि, देव लोजपा आर जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री योगी नाथ को पाग चादर देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉक्टर आलोक रंजन ने कहा कि सहरसा की भूमि पर सनातन धर्म के संरक्षक एवं उन्नयनायक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखकर गदगद हूं। बाबा का आशीर्वाद पाकर में अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। साथ ही महान मतदाता का आशीर्वाद पाकर बार-बार आप लोगों का सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी एवं मिथिला का अनोनाश्रय संबंध है।इसके बावजूद उनका विशेष संबंध सहरसा की भूमि से रहा है। उन्होंने कहा कि सहरसा के प्रसिद्ध संत परमहंस लक्ष्मी नाथ गोसाई भी नाथ संप्रदाय से दीक्षित थे। जिन्हें उनके गुरु लंबा नाथ ने दीक्षा दी थी।

Bihar Election 2025

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में जिस तरह बिहार एवं देश का विकास हो रहा है। इस तरह सहरसा में भी काफी प्रगति हुई है और आगे भी हुए सहरसा को सर्वश्रेष्ठ विधानसभा बनाएंगे। जहां उद्योग कल कारखाने होंगे। जहां लोगों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। बल्कि अपने जिले में ही लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही सहरसा ग्लास ब्रिज को वैश्विक पर्यटन स्थल से जोड़ा गया है। जहां कार्य प्रारंभ है शीघ्र ही सहरसा में विभिन्न विश्व के विभिन्न देशों से पर्यटक आ सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से चीरलंबित मांग रेलवे बाजार ओवर ब्रिज निर्माण कार्य भी प्रारंभ कराया गया है जिसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। डॉक्टर रंजन ने कहा कि अपने घोषणा पत्र के अनुसार सत्य प्रतिशत कार्य पूर्ण कर खड़ा उतारने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जिले के सर्वांगीण प्रयास के लिए सदैव प्रयासरत हूं और प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योगी को सुनने सभा में दूर-दूर से लोग पहुंचे लोगों ने बुलडोजर बाबा की जय एवं जय श्री राम सहित अन्य नारे लगाकर बाबा का समर्थन व्यक्त करते रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवभूषण सिंह एवं विजय बसंत ने संयुक्त रूप से किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon