Bihar Election 2025

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधानसभा चुनाव के सुरक्षित मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट मोड में है तथा इसको लेकर सुरक्षा के कडे प्रबंध किये गए हैं। खासकर पूर्णिया-कटिहार जिला की सीमा पर बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है, जहां से गुजरनेवाले असामाजिक तत्वों के हलक सूखने लगे हैं। यह बता दें कि प्रखंड में इसबार चुनाव को लेकर कई कंपनियां बीएसएफ जवानों की तैनाती की गई है। इसमें मुख्यालय सहित मोहनपुर, टीकापटी, अकबरपुर आदि थाना क्षेत्रों में इनकी तैनाती की गई है।

यहां तीन जिलों की सीमा रूपौली विधानसभा क्षेत्र को छूती है। जिसमें टीकापट्टी थाना का सीमा कटिहार एवं भागलपुर, मोहनपुर थाना का मधेपुरा एवं भागलपुर, रूपौली का कटिहार एवं अकबरपुर थाना क्षेत्र की सीमा मधेपुरा जिला की सीमा को छूती है। इन सभी क्षेत्रों को सुरक्षित रखने के लिए सीमा प्रहरी बीएसएफ को लगाया गया है। इसी के तहत टीकापट्टी थाना क्षेत्र की सीमा को छूती कटिहार जिला की सीमा पर बीएसएफ के जवानों की अस्थायी तैनाती की गई है, जहां एक टेंट डालकर इनके लिए सारी व्यवस्था की गई हैं।

इसी के तहत गुरूवार को टीकापट्टी थाना क्षेत्र से गुजरनेवाली एसएच 65 सडक मार्ग पर कटिहार की सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों द्वारा इस ओर से गुजरनेवाले हर वाहनों की जांच उनके द्वारा की जा रही थी, जिससे यहां के असामाजिक तत्वों में हडकंप मचा हुआ है। यहां 11 नवंबर को विधानसभा का चुनाव होना है, इसके लिए नामांकन जारी है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *