पूर्णिया,नंदकिशोर :  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के नामांकन के चौथे दिन गुरुवार को धमदाहा और रूपौली विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल देखने को मिली। दोनों ही क्षेत्रों से महागठबंधन के उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल कर चुनावी बिगुल फूंक दिया। धमदाहा से राजद प्रत्याशी संतोष कुमार कुशवाहा ने अनुमंडल कार्यालय पहुँचकर नामांकन दाखिल किया। वहीं रूपौली विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी बीमा भारती ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस संबंध में धमदाहा के निर्वाची पदाधिकारी अनुपम एवं रूपौली के निर्वाची पदाधिकारी मोहित आनंद ने संयुक्त रूप से जानकारी दी।

नामांकन से पहले धमदाहा के उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में संतोष कुशवाहा के समर्थन में एक विशाल नामांकन सह आशीर्वाद सभा का आयोजन किया गया। सभा में महागठबंधन के कई दिग्गज नेता मंच साझा करते नज़र आए। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, सांसद अभय कुशवाहा, एमएलसी करी साहेब, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव और जिलाध्यक्ष मिथलेश दास उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए संतोष कुशवाहा ने कहा कि “महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है, इस बार धमदाहा में एकतरफा जीत तय है। बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में परिवर्तन होकर रहेगा।”

कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “बिहार की जनता अब बदलाव के मूड में है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था से त्रस्त है। इस बार जनता सबक सिखाने को तैयार है।” वहीं बीमा भारती ने भी मंच से अपने संबोधन में बदलाव की बात को दोहराया सभा के अंत में नेताओं ने संतोष कुशवाहा एवं बीमा भारती को भारी बहुमत से जीताने और बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *