मंत्री लेशी सिंह ने मां कामाख्या और माता स्थान मंदिर में की पूजा-अर्चना, जनसेवा के संकल्प की की शुरुआत

पूर्णिया: मंत्री लेशी सिंह ने आज पूर्व मजरा पंचायत स्थित मां कामाख्या मंदिर एवं गोआसी पंचायत अंतर्गत माता स्थान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने विधिवत माता के दर्शन किए और क्षेत्र की शांति, समृद्धि एवं जनता के कल्याण की कामना की।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा, “जनसेवा के इस पावन संकल्प की शुरुआत माता के आशीर्वाद से करना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और गर्व का विषय है। मां कामाख्या से प्रार्थना है कि वे सदैव मुझे शक्ति, संयम और सेवा का भाव बनाए रखने की प्रेरणा दें, ताकि मैं अपने क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर सदैव खरी उतर सकूँ।” 

पूजा-अर्चना के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और समर्थक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मंत्री के प्रति अपना समर्थन और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *