PURNIA NEWS: चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णिया: PURNIA NEWS दिनांक 16 अक्टूबर रुपौली थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान किशोर मंडल, उम्र 29 वर्ष, पिता योगेंद्र प्रसाद मंडल, निवासी गद्दीघाट नयाटोला, थाना रुपौली, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मोटरसाइकिल चोरी के इस मामले का संबंध किसी अन्य आपराधिक गिरोह से तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *