पूर्णिया: PURNIA NEWS आज पुलिस अधीक्षक महोदया, पूर्णिया के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली। अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करना बताया गया है।