PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के विधायक विजय खेमका ने 19 फरवरी को पूर्णिया पूर्व प्रखंड और अंचल कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया और नागरिकों से मुलाकात की। विधायक ने नागरिकों की कठिनाइयों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।

अंचलाधिकारी को लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने के लिए कहा और कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से सक्रियता से काम करने की अपेक्षा की। वहीं, प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को और पारदर्शी बनाने के लिए एक संपर्क नंबर जारी करने की सलाह दी ताकि जनता को जानकारी आसानी से मिल सके।

साथ ही, विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से 22-23 मार्च को माता शीतला महोत्सव और 30-31 मार्च को सरहुल महोत्सव की तैयारी के लिए रूपरेखा बनाने को कहा। उन्होंने प्रखंड कार्यालय में आए हुए जनसमूह के मामलों को पारदर्शिता और सक्रियता से जल्दी निपटाने की अपील की।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *