Bihar Election 2025: नरपतगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी देवंती यादव ने दाखिल किया नामांकन

अररिया, प्रिंस (अन्ना राय): आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर अररिया जिले में राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी देवंती यादव ने शुक्रवार को नरपतगंज विधानसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। देवंती यादव ने अपना पर्चा फारबिसगंज अनुमंडल कार्यालय में संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष जमा किया। नामांकन के समय उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

नामांकन दाखिल करने के बाद देवंती यादव ने कहा कि वह केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने वाली नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नरपतगंज की जनता उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएगी। इस नामांकन के साथ ही, नरपतगंज विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला अब औपचारिक रूप से शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *