Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 अमौर विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर चुके सभा जफर को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर थी कि उनका टिकट कट सकता है और किसी नए चेहरे को मौका दिया जा सकता है। दरअसल, पूर्वी चंपारण के पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली को कल जदयू की सदस्यता ग्रहण करवाई गई थी। सदस्यता के तुरंत बाद यह बात तेजी से फैलने लगी कि पार्टी उन्हें ही अमौर विधानसभा से प्रत्याशी बना सकती है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

Bihar Election 2025

लेकिन आज पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले पर स्थिति साफ कर दी गई। लेशी सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि अमौर विधानसभा से जदयू प्रत्याशी सभा जफर ही रहेंगे और पार्टी में टिकट को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं ने इसे नेतृत्व के स्पष्ट निर्णय और संगठन की एकजुटता का प्रतीक बताया है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *