Diwali 2025: दिवाली की रौशनी से जगमगाया पूर्णिया, कल धूमधाम से मनेगा दीपों का पर्व

पूर्णिया: Diwali 2025 कल 20 अक्टूबर को देशभर के साथ-साथ पूर्णिया जिले में भी दिवाली का पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। लक्ष्मी पूजन और रोशनी के इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है — मिठाई की दुकानों से लेकर रंग-बिरंगे कपड़े, सजावटी सामान, दीये, इलेक्ट्रॉनिक लाइट और पटाखों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बार घरेलू उत्पादों और स्वदेशी दीयों को अधिक प्राथमिकता मिल रही है। बाजारों में रियल फेस्टिव वाइब देखने को मिल रही है। महिलाएं घर की सफाई और सजावट में व्यस्त हैं, वहीं बच्चे नए कपड़े और पटाखों के साथ तैयार हैं।

शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है, जहां दीपमालाओं से मंदिरों को सजाया गया है। पूर्णिया के कई मंदिरों में दीपोत्सव, संध्या आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पटाखों की बिक्री और चलाने के लिए तय समय सीमा तय की गई है और फायर ब्रिगेड की टीम भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है।

Diwali 2025

स्वास्थ्य विभाग और पर्यावरण विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित दिवाली मनाएं। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। शहर की गलियों से लेकर हर मोहल्ला रोशनी से नहा उठेगा और पूरा जिला कल ‘अंधकार से प्रकाश’ की ओर कदम बढ़ाएगा। दीपों की यह रात एक बार फिर उम्मीद, विश्वास और सौहार्द का संदेश लेकर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *