Diwali 2025

Diwali 2025: जिले के सिमरी बख्तियारपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली पर्व

Diwali 2025

सहरसा, अजय कुमार: Diwali 2025 जिले के नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार को दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाया गया.शाम होते ही पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों में रंगोली बनाकर एवं दुकानों व प्रतिष्ठानों के सामने केले का पेड़ एवं गेंदा फूल के अलावा रंग-विरंगे झालरों से दुल्हन की तरफ सजाया। सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में पर्व को लेकर भारी भीड़ रही।

ज्यादा भीड़ होने के कारण शहरी क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि, बख्तियारपुर पुलिस पर्व को लेकर सतर्क रही। पर्व को लेकर मुख्य बाजार व रानी बाग बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। पर्व को लेकर लोगों में उत्साह साफ तौर पर दिखाई दिया। खास कर छोटे छोटे बच्चों में काफी उत्साह नजर आया। दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। सभी लोगों में शाम को माता लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना की। लोगों ने आतिशबाजी का खूब मजा लिया। बच्चे, महिलाओं व पुरुषों ने खूब पटाखे फोड़े। जिससे पूरा शहर धुंआ धुंआ हो गया। लोगों ने परिवार के साथ मिलकर खूब मस्ती की और त्योहार का लुत्फ उठाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा शहर में चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। शहर के प्रमुख चौक चौराहा पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। इधर युवतियों द्वारा घरों में रंगोली बनाई गई थी जो आकर्षक का केंद्र बना रहा।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *