काली पूजा के शुभ अवसर पर मंत्री लेशी सिंह ने किया पंडालों का भ्रमण, मां काली से क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना

पूर्णिया: आज काली पूजा के पावन अवसर पर बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मां काली के चरणों में शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मां काली से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं। मौके पर क्षेत्रवासियों में उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *