Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच पूर्णिया के गोकुल कृष्ण आश्रम में महागठबंधन की ओर से आयोजित संयुक्त चुनावी बैठक में अभूतपूर्व भीड़ और नेताओं की एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने की, जबकि मंच पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभा में पप्पू यादव ने कहा कि जनता अब परिवर्तन के मूड में है और पूर्णिया की सातों सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार एक नई दिशा की ओर बढ़ेगा। वहीं, शाहनवाज आलम ने प्रत्याशियों को जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस बार इतिहास रचेंगे। सभा में सभी विधानसभा प्रत्याशी — जितेंद्र यादव, इरफान आलम और देवनारायण रजक — समेत हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन “अबकी बार जनता का सरकार, महागठबंधन के साथ बिहार” के नारों से हुआ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *