मीरगंज में सर्पदंश से सात वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

पूर्णिया, आनंद यादुका: मीरगंज थाना क्षेत्र के दमैली पंचायत के संझा घाट पटेल नगर वार्ड संख्या-4 में मंगलवार दोपहर एक सात वर्षीय बच्ची प्रीति कुमारी, पुत्री नीरज सहनी, की सर्पदंश से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे प्रीति कमरे में रखी टोकरी में दीपक रखने गई थी, तभी उसमें छिपे एक विषैले सांप ने उसके दाहिने हाथ की उंगली में काट लिया।

परिवार वाले तुरंत उसे अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका तीन बहनों में सबसे बड़ी बताई जाती है। घटना के बाद घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *