पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कुख्यात शराब तस्कर पंकज चौधरी के घर पर छापेमारी कर 223 बोतल (लगभग 100 लीटर) अवैध शराब जब्त की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कटिहार जिले के कोढ़ा के शराब कारोबारी राजेन्द्र चौधरी को पंकज चौधरी के घर से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि सूचना मिली थी कि पंकज चौधरी और उसके भाई अंकित चौधरी चुनाव के दौरान शराब वितरण के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब ले आए हैं। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सदलबल के साथ छापेमारी कर शराब जब्त की।थानाध्यक्ष ने बताया कि जप्त शराब के मामले में पंकज चौधरी और अंकित चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार राजेन्द्र चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार कुख्यात तस्करों पंकज और अंकित चौधरी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पंकज चौधरी पर पहले भी कई अवैध शराब कारोबार के मामले दर्ज हैं और उस पर सीसीए थ्री लगा हुआ है। Post navigationगोवर्धन और काली पूजा पर विधायक विजय खेमका ने की पूजा-अर्चना, जनता से लिया आशीर्वाद Purnia News: साइबर थाना पूर्णिया ने ठगी के शिकार से वापस कराए 3.59 लाख रुपये