एसडीएम ने प्रखंड क्षेत्रों के छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड में आस्था एवं पवित्रता का महापर्व छठ पूजा को लेकर प्रशासन लगातार छठ घाटों का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं । इसी के तहत एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी सहित अन्य अधिकारियों ने रविवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं पूजा समिति और निजी एजेंसियों को समय पर तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया ।

उन्होंने घाटों की पूरी तरह से साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर निर्देश दिये । उन्होंने गहरे पानी की स्थिति में बेरिकेटिंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया । साथही उनहोंने पुलिस पदाधिकारियों को भी घाटों पर पैनी नजर रखने की बात कही । उन्होंने कहा कि इस पूजा में किसी को कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होनी चाहिए । इस अवसर पर एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *