PURNIA NEWS : दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को पूर्णिया पुलिस के द्वारा विशेष तत्परता और सतर्कता के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते हुए जिले भर में लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। सभी छठ घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी सुनिश्चित की गई। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अधिकारियों ने लगातार गश्त करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नज़र रखी।



