Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश और मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के तहत गुरुवार को बनमनखी प्रखंड क्षेत्र के नगर परिषद अंतर्गत बूथ संख्या 151, 152 और 153 पर डीपीएम जीविका के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को मतदान के महत्व और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी मतदाताओं से 11 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की गई।



