रूपौली दक्षिण पंचायत में जीविका के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान संचालित

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में मतदाता जागरूकता की मुहिम तेज हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बनमनखी प्रखंड के रूपौली दक्षिण पंचायत स्थित रामजनी ग्राम, बूथ संख्या 215 पर ममता सीएलएफ के अंतर्गत कमल ग्राम संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

डीपीएम जीविका के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया और संदेश दिया गया — “पहले मतदान, फिर कोई काम।” आयोजकों ने लोगों से अपील की कि 11 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon