पूर्णिया में एनडीए की विशाल चुनावी सभा, कमल खिलाने का लिया संकल्प

Bihar Election 2025 : पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक स्थित रानीपतरा मॉडर्न स्कूल के खेल मैदान में आज एनडीए की विशाल चुनावी सभा आयोजित हुई। सभा में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई। हालांकि खराब मौसम के कारण एनडीए के स्टार प्रचारक एवं सांसद मनोज तिवारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका, जिसके चलते वे सभा में शामिल नहीं हो पाए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, आरएलएसपी नेता नीरज मेहता, जदयू के बैजनाथ सिंह, भाजपा नेता पल्लवी गुप्ता, अवधेश साह, अंगद मंडल, संजय मिश्रा, अरुण राय पुलक, महेंद्र गुप्ता, इंदू सिंह समेत कई नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका ने कहा कि पूर्णिया की जनता ने आज एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में अपना समर्थन दिखाया है। उन्होंने महिलाओं की भारी उपस्थिति पर आभार जताते हुए कहा कि मोदी-नीतीश सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं — स्वरोजगार के लिए ₹10,000 की सहायता राशि, हर घर बिजली-पानी जैसी योजनाएँ इसका उदाहरण हैं। सभा में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूर्णिया विधानसभा में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लिया और एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का प्रण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *