Bihar Election 2025, प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने और समाज को बाल विवाह, मानव तस्करी तथा नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से कुर्साकांटा प्रखण्ड के सोनामणि गोदाम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राईट फार चिल्ड्रेन नई दिल्ली, जिला प्रशासन अररिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) अररिया, एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा और सोनामनी गोदाम पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

मतदान के अधिकार पर दिया गया ज़ोर
उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनामणी गोदाम के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी 56 के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह, आमगाछी बीओपी प्रभारी तेसरिंग ताशी और सोनामणि गोदाम थाना के एसआई लखी राम उपस्थित रहे। वक्ताओं ने उपस्थित लोगों और छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सरकार चुनने का पूरा अधिकार है। उन्होंने याद दिलाया कि आगामी 11 नवम्बर 2025 को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना बेहद ज़रूरी है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अररिया ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी दी।

जागरूकता रैली में बच्चों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक और एसएसबी के इंस्पेक्टर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल के बच्चों ने इस रैली में अहम भूमिका निभाई। रैली सोनामनी बाजार से भ्रमण करते हुए थाना परिसर में समाप्त हुई, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों के बीच मतदान और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सशक्त संदेश पहुँचाया गया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *