PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह — आजादी के बाद फरवरी 1957 में रूपौली विधानसभा का दूसरा आम चुनाव हुआ था। इस चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार वृजबिहारी सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी कमलनाथ को हराकर क्षेत्र के दूसरे विधायक बनने का गौरव प्राप्त किया था। उस समय रूपौली विधानसभा क्षेत्र में कुल 67,219 मतदाता थे, जिनमें से 26,315 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। यह चुनाव अब तक का सबसे कम प्रत्याशियों वाला चुनाव था, जिसमें केवल चार उम्मीदवार मैदान में थे।

कांग्रेस प्रत्याशी वृजबिहारी सिंह ने 13,125 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि निर्दलीय कमलनाथ को 7,282 मत मिले। वहीं, सीपीआई के छबिनाथ शर्मा को 3,432 मत और पीएसपी के दशरथ प्रसाद को 2,476 मत प्राप्त हुए। कुल मतदान प्रतिशत लगभग 39% रहा। पिछले चुनाव की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 25,534 की वृद्धि हुई थी। उस दौर में क्षेत्र में कांग्रेस का प्रभाव मजबूत था, हालांकि वामपंथी दलों ने भी कड़ा मुकाबला पेश किया था।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *