Bihar Election 2025,अजय कुमार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन :2025 निमित सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत नाव से भ्रमण कर नदी के दूसरे तरफ अवस्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया। मतदाताओं से मिल उनसे बातचीत कर आगामी दिनांक:06.11.25 को निर्धारित मतदान के दौरान अधिकाधिक मतदाताओं को मताधिकार उपयोग हेतु प्रेरित किया।

भ्रमण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा नदी के दूसरे तरफ अवस्थित मतदान केंद्रों तक मतदान कर्मियों के आवागमन हेतु वाहन उपलब्धता की समीक्षा की गई।उक्त अवसर पर उपस्थित संबंधित अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदान प्रयोजनार्थ पर्याप्त संख्या में नाव/अन्य आवश्यक वाहनों की सम्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया।निरीक्षण क्रम में संबंधित अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *