Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पूर्णिया जिले में मतदाता जागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं कुशल मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को डीपीएम जीविका के नेतृत्व में भवानीपुर प्रखंड के बरहरी पंचायत अंतर्गत बाजरा स्थान ग्राम में बूथ संख्या 117 पर तान्या CLF के पायल ग्राम संगठन द्वारा मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व, जिम्मेदारी और लोकतंत्र में हर वोट की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि 11 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर शत-प्रतिशत मतदान करें और लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जीविका कर्मियों और ग्रामीण महिलाओं ने “पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों के साथ एकता और जागरूकता का संदेश दिया।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *