PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा का चैथा चुनाव 1967 में हुआ था तथा इस चुनाव में कांग्रेस के किले को वामपंथियों ने ढाह दिया था । वामपंथी प्रत्याशी छविनाथ शर्मा ने कांग्रेस के लगातार दो बार रह चूके विधायक वृजबिहारी सिंह को 6063 मतों से हराया था । इस चुनाव में 13 प्रत्याशी मैदान में थे । तब यहां कुल 87007 वोटर थे तथा कुल 45606 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था । इस चुनाव में लालगंज के छविनाथ शर्मा विधायक बने थे, उन्हेांने कांग्रेस को 6163 मतों से हराया था । इसमें उन्हें कुल 11227 मत मिले थे, जबकि वृजबिहार सिंह को 5164 मत मिले थे ।तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी एमएस हुसैन थे, जिन्हें कुल 4196 मत मिले थे । जबकि चैथे नंबर पर स्वतंत्र प्रत्याशी एसएन यादव थे, जिन्हें कुल 3813 मत मिले थे । पांचवे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी एस सिंह थे, जिनहें कुल 3622 मत मिले थे । अन्य आठ प्रत्याशियों को कुल 13202 मत मिले थे । इस चुनाव में पिछली बार के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 7341 की बढोतरी हुई थी । कुल मतदाता के 52 प्रतिशत मत का प्रयोग हुआ था । वामपंथियों का गढ माने जानेवाले इस विधानसभा क्षेत्र में इनका पहलीबार खाता खुला था । Post navigationपूर्णिया में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से हुआ होम वोटिंग पूर्णिया जिले में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से हुआ होम वोटिंग