PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को पूर्णिया जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग (PWD) मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई। इस प्रक्रिया में संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों की टीम ने मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कार्य संपन्न कराया।जिला प्रशासन द्वारा यह पहल उन मतदाताओं के लिए की गई है जो शारीरिक असमर्थता या स्वास्थ्य कारणों से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते। अमौर, कसबा और बायसी विधानसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष क्षेत्रों में प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए। Post navigationPURNIA NEWS : महासमर अतीत के आइने में प्रथम विधायक मोहितलाल पंडित की कुर्बानी को भूल गए लोग, आजतक उनके नाम से नहीं बन पायी कोई निशानी