पूर्णिया, विधि संवाददाता : 13 दिसंबर 2025 को इस वर्ष के चौथे व अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ तीनों अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय- बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में सामान्य अपराधिक मामले, एन आइ एक्ट के मामले, बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले, मोटर दुर्घटना बीमा दावा वाद के मामले, श्रम विभाग, बिजली एवं पानी बिल, वैवाहिक विवाद तलाक को छोड़कर, भू अधिग्रहण के मामले, वेतन एवं पेंशन के मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य सुलहनीय मामले का समझौता के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी हेतु 01 नवंबर 25 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के सभागार में सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुनील कुमार कि उपस्थिति में बैठक आहूत की गई । बैठक में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय पूर्णिया राकेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेन्द्र कुमार के साथ साथ सभी न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित हुए । बैठक में यह निर्देश दिया गया कि अपने-अपने न्यायालय से अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित करने और चिन्हित मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजने एवं पक्षकारों के बीच प्री लोक अदालत बैठक करने हेतु निर्देश दिया गया ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *