मतदान दिवस पर श्रमिकों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश — पूर्णिया में श्रम विभाग ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत 11 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनज़र श्रम विभाग, पूर्णिया की ओर से रविवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम उप श्रमायुक्त संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें  जगन्नाथ पासवान (श्रम अधीक्षक), अमन प्रकाश (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्णिया पूर्व), शुभम प्रियदर्शी (श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कसबा) सहित विभागीय कर्मी और नियोजक संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

अधिकारियों ने पूर्णिया के विभिन्न प्रतिष्ठानों का दौरा कर श्रमिकों और नियोक्ताओं को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135(ख) की जानकारी दी, जिसके तहत मतदान दिवस पर सभी श्रमिकों को सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) देना अनिवार्य है।

कार्यक्रम के दौरान “पूर्ण भागीदारी, पूर्ण मतदान” का संदेश दिया गया और श्रमिकों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। साथ ही, संबंधित आदेशों की प्रतियां नियोक्ताओं को सौंपी गईं और प्रतिष्ठानों के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon