पूर्णिया: Bihar Election 2025 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने आज पूर्णिया के गोकुल कृष्ण आश्रम में आयोजित प्रेस वार्ता में एनडीए पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “जो एग्जिट पोल जारी किया गया है, वह पूरी तरह छलावा है। आमतौर पर चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही एग्जिट पोल सामने आता है, लेकिन इस बार इसे लोगों को भ्रमित करने के उद्देश्य से पहले ही जारी कर दिया गया।”राहुल गांधी द्वारा मछली पकड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि “राहुल गांधी हर वर्ग के लोगों से मिलते हैं, चाहे किसान हों, मछुआरे हों या मजदूर — और यही बात बीजेपी को पसंद नहीं आती। बीजेपी के नेता सिर्फ बड़े लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं।” महागठबंधन के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “अगर हमारी सरकार बनी, तो बिहार के हर घर के युवाओं को नौकरी मिलेगी। रोजगार की तलाश में किसी को राज्य छोड़कर बाहर नहीं जाना पड़ेगा।” Post navigationPurnia Breaking: पूर्णिया में ट्रिपल मौत से सनसनी, व्यवसायी नवीन कुशवाहा, पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालात में मौत Bihar Election 2025: पूर्णिया में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, कहा — बिहार की जनता अब विकास के साथ, जंगलराज नहीं लौटेगा