Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 अमौर विधानसभा क्षेत्र के रहमानिया मैदान, झव्वारी हाई स्कूल में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मैदान में उमड़ी भारी भीड़ से उत्साहित ओवैसी ने कहा कि अमौर की अवाम ने हमेशा इंसाफ, तरक्की और अपनी पहचान की राजनीति की है, और अब वक्त आ गया है कि एक बार फिर जनाब अख्तरुल ईमान साहब को कामयाब बनाकर विधानसभा भेजा जाए।

उन्होंने कहा कि अख्तरुल ईमान साहब ने अमौर के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में जो काम किया है, वह मिसाल है। ओवैसी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि “आपकी ताकत आपका वोट है, और यह वोट किसी की विरासत नहीं, बल्कि आपके हक की आवाज़ है।” सभा में ओवैसी ने केंद्र और राज्य सरकार पर अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि AIMIM ही वह पार्टी है जो दबे-कुचले लोगों की आवाज़ बुलंद करती है। उन्होंने कहा कि अमौर से एक मजबूत, ईमानदार और जमीनी नेता को फिर से विधानसभा भेजना वक्त की जरूरत है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *